
लखनऊ (ब्यूरो)। चारबाग रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पंजाब मेल से यात्रा कर उतरे एक यात्री ने टीटीई के टिकट मांगने पर उसे घूस देने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो कहासुनी शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक जा पहुंची। यात्री और टीटीई, दोनों को चोटें भी पहुंची हैं। मामले में डीआरएम कार्यालय की ओर से जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।